बचपन में शुरू किया था काम, अब बड़े होकर कमा रहे नाम

अमर उजाला

Fri, 21 June 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में कुछ नए चेहरे अदाकारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @ahsaassy_

हम बात कर रहे हैं अली हाजी, जिब्रान खान और अहसास चन्ना की, जो अपने नए प्रोजेक्ट के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @jibraan.khan

ये सभी कलाकार अपने बचपन के दिनों में फिल्म जगत के बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @iamalihaji

'सुपर 30' में काम करने वाले अभिनेता अली हाजी कई फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम कर चुके हैं, वो आमिर और काजोल की फिल्म 'फना', रानी मुखर्जी और सैफ अली खान की 'ता रा रम पम' और सलमान की 'पार्टनर' में काम कर चुके हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @iamalihaji

जिब्रान खान की फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' रिलीज हो गई है, जिब्रान भी बाल कलाकार के रूप में काम कर चुके हैं, उन्होंने 'कभी खुशी कभी गम' फिल्म में शाहरुख खान और काजोल द्वारा निभाए गए किरदार के बेटे का रोल अदा किया था 

Image Credit : इंस्टाग्राम @jibraan.khan

अहसास चन्ना वेब सीरीज का जाना-माना चेहरा हैं, उन्होंने भी बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर का श्रीगणेश किया था, वो शाहरुख खान की फिल्म 'कभी अलविदा ना कहना' में काम कर चुकी हैं
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @ahsaassy_

इन सितारों के टैटू हैं बेहद यूनिक, मतलब जान रह जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया
Read Now