40-50 नहीं इस एक्टर ने दिया 75 करोड़ रुपये का गिफ्ट, नाम सुन चौंक जाएंगे आप

अमर उजाला

Sun, 13 April 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

हाल ही में अभिनेत्री जान्हवी कपूर को उनकी दोस्त अनन्या बिरला ने लैम्बॉर्गिनी कार में रखकर एक शानदार गिफ्ट भेजा, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

आज हम जानेंगे उन एक्टर्स के बारे में, जिन्होंने अपने चाहने वालों को दिए सबसे महंगे गिफ्ट।

Image Credit : इंस्टाग्राम

रणवीर सिंह

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी शादी के दिन पत्नी दीपिका पादुकोण को एक डायमंड नेकलेस गिफ्ट किया था, जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम @ranveersingh

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान ने एक बार अपनी फिल्म में अभिनेत्री रही जैकलीन फर्नांडिज के अभिनय से खुश होकर उन्हें एक गिफ्ट दिया था। वो गिफ्ट कोई और नहीं बल्कि एक पेंटिंग थी, जिसकी कीमत बताई जाती है कि 2.5 करोड़ रुपये थी।

Image Credit : यूट्यूब

अक्षय कुमार

अभिनेता अक्षय कुमार इस समय अपनी आगामी फिल्म 'केसरी 2' से चर्चा में हैं। अभिनेता ने अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना को एक बंगला गिफ्ट किया था। यह बंगला कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में मौजूद है, जिसकी कीमत 75 करोड़ रुपये के करीब है।

Image Credit : इंस्टाग्राम@akshaykumar

संजय दत्त

दिग्गज अभिनेता संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता दत्त को एक रोल्स रॉयस कार गिफ्ट की थी, जिसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपये थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@duttsanjay

अभिषेक बच्चन

अभिनेता ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन को एक गिफ्ट दिया, जो 10, 20 नहीं बल्कि 40 करोड़ रुपये का एक घर था।

Image Credit : इंस्टाग्राम@bachchan

करीना कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को जब पता चला कि एक्ट्रेस सोनम कपूर को पेंटिंग का बहुत शौक है, तो उन्होंने सोनम को एक पेंटिंग गिफ्ट की। उसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

शक्ति कपूर

बॉलीवुड के खलनायक के रूप में पहचाने जाने वाले अभिनेता शक्ति कपूर ने अपनी बेटी श्रद्धा कपूर को बहुत ही महंगा गिफ्ट दिया था। वह गिफ्ट था न्यूयॉर्क में एक अपार्टमेंट, जिसकी कीमत 40 करोड़ रुपये है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। एक बार ऋतिक ने टाइगर को उनके जन्मदिन पर एक बाइक गिफ्ट की थी, जिसकी कीमत 40 लाख के आस-पास थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@hrithikroshan

सिंगर नेहा कक्कड़ की बहन सोनू ने तोड़ लिए हैं क्या उनसे रिश्ते?

इंस्टाग्राम@nehakakkar, @sonukakkarofficial
Read Now