इन कलाकारों ने टीचर बनकर बच्चों को दी अलग-अलग तरह की शिक्षा
अमर उजाला
Sun, 9 June 2024
Image Credit : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के कुछ कलाकार ऐसे भी हैं, जो टीचर भी रह चुके हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar
चंद्रचूड़ सिंह, नंदिता दास, अक्षय कुमार और अनुपम खेर ऐसे ही कलाकारों की सूची में शामिल हैं, आइए जानते हैं कि इन सभी कलाकारों ने अपने छात्रों को क्या-क्या सिखाया है
Image Credit : इंस्टाग्राम @imchandrachursingh
एक्शन फिल्मों से इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार मार्शल आर्ट्स में भी माहिर हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार कुछ स्कूलों में बच्चों को इसकी ट्रेनिंग दिया करते थे
Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar
अनुपम खेर 'एक्टर्स प्रीपेयर्स' नाम से खुद का एक एक्टिंग स्कूल चलाते हैं, जिसमें वो अभिनय के गुर सिखाते हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @anupampkher
अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह भी टीचर रह चुके हैं, बहुत कम लोग जानते होंगे कि वो एक अच्छे गायक भी हैं, चंद्रचूड़ अभिनेता बनने से पहले दून स्कूल में बच्चों को संगीत सिखाया करते थे
Image Credit : इंस्टाग्राम @imchandrachursingh
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ 'मंटो' फिल्म बनाने वाली निर्देशक और अभिनेत्री नंदिता दास भी टीचिंग प्रोफेशन से जुड़ी रही हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंडस्ट्री में आने से पहले नंदिता दास ऋषि वैली स्कूल में पढ़ाया करती थीं