नोरा से लेकर बिग बी तक ये कलाकार हो चुके हैं हैकर्स का शिकार सोशल मीडिया यूजर कब हैकिंग का शिकार हो जाए, कोई नहीं बता सकता, कई फिल्मी कलाकार भी हैकर्स के शिकार बन चुके हैं आइए जानते हैं, ऐसे ही सितारों के बारे में जो हैकर्स के जाल में फंस चुके हैं नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट फरवरी 2022 में हैक हो गया था, वह कई घंटों तक अकाउंट को एक्सेस नहीं कर पाई थीं साल 2019 में बिग बी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था, हैकर ने उनकी फोटो हटाकर पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की फोटो लगा दी थी करण जौहर का ट्विटर अकाउंट भी हैक हो चुका है, हैकर ने उनके हैंडल से लोगों को मैसेज तक भेज डाले थे शाहिद कपूर जब दूसरी बार पिता बने थे तो उसके अगले ही दिन उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था क