अमर उजाला
Wed, 15 May 2024
फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा, डेविड धवन, सतीश कौशिक और विक्रम भट्ट को हर सिनेमा प्रेमी जानता है
इन्होंने कई कमाल की फिल्में बनाई हैं, लेकिन सबसे ज्यादा फ्लॉप फिल्में देने वाले निर्देशकों की सूची में भी इन चारों का नाम शामिल हैं
विक्रम भट्ट की पहचान हॉरर फिल्म फ्रेंचाइजी 'राज' से हैं, उन्होंने 'मदहोश', 'फरेब', 'गुलाम', 'कसूर', 'आवारा पागल दीवाना', 'एतबार', 'एलान', '1920' और '1921' समेत कई फिल्मों को डायरेक्ट किया, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अपने करियर में 30 से ज्यादा फिल्में बनाईं और 25 फ्लॉप रहीं
राम गोपाल वर्मा को दर्शक फिल्म 'रंगीला', 'सत्या', 'कंपनी', 'सरकार' और 'रक्त चरित्र' से जानते हैं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने 34 फिल्में बनाईं, जिसमें से 29 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाईं
सतीश कौशिक ने फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा से' निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था, उन्होंने 'प्रेम', 'बधाई हो बधाई', 'तेरे नाम', 'तेरे संग' और 'मिलेंगे मिलेंगे' समेत कई फिल्मों को डायरेक्ट किया था, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी बनाई 10 फिल्में फ्लॉप हुई थीं
अवनीत ने दी शरवरी को टक्कर, अदिति ने धड़काया दिल