अमर उजाला
Sun, 23 February 2025
प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, जो अब अपने अंतिम दौर में है।
हाल ही में बॉलीवुड फिल्म निर्माता बोनी कपूर महाकुंभ में त्रिवेणी संगम स्नान के लिए पहुंचे।
उन्होंने एएनआई से बातचीत के दौरान कहा कि वह यहां कई बार आ चुके हैं। पिछली बार वह अपने दादा की अस्थियां लेकर यहां आए थे।
अनुभव शेयर करते हुए बताया कि इस बार का एक अलग ही आध्यात्मिक माहौल है, जिसे अभी तक नहीं देखा था।
यहां की भीड़ देखकर उन्होंने कहा कि अब यकीन हो रहा है कि हमारे देश की आबादी 140-150 करोड़ है।
बोनी कपूर से पहले भी बॉलीवुड के कई कलाकार यहां आ चुके हैं।
इससे पहले तमन्ना भाटिया, अनुपम खेर, विक्की कौशल, आदि बॉलीवुड हस्तियां यहां पहुंच चुकी हैं।
‘सनम तेरी कसम’ फेम एक्ट्रेस की सादगी ने लूटा फैंस का दिल, यूजर बोले- तुम हुस्न परी..