अमर उजाला
Thu, 15 May 2025
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई का कई देशों ने सपोर्ट किया लेकिन तुर्किये ने पाकिस्तान का सपोर्ट किया।
यही नहीं पाकिस्तान की तरफ से भारत में जो हमले किए गए उसमें तुर्किये और चीन के हथियारों का इस्तेमाल हुआ।
भारत में तुर्किये के खिलाफ आवाज उठ रही है। बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि बॉलीवुड की कौन सी फिल्में हैं तुर्किये में शूट की गई हैं।
दिल धड़कने दो- इस फिल्म के ज्यादातर हिस्से तुर्किये में शूट किए गए हैं। फिल्म 5 जून 2015 को रिलीज हुई थी।
एक था टाइगर- सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म के कई हिस्से तुर्किये में शूट हुए। इसमें तुर्किये का मॉडर्न पैलेस और अंतालिया को देखा जा सकता है।
रेस 2- फिल्म में जिस जगह पर जॉन अब्राहम रहते हैं वह तुर्किये का मॉर्डन पैलेस है। सैफ अली खान की इस फिल्म को काफी सराहा गया था।
गुरु- फिल्म के कुछ हिस्से तुर्किये की उस्मानी मस्जिद में शूट किए गए। फिल्म के गाने 'मैय्या मैय्या' की शूटिंग भी तुर्किये में हुई।
टाइगर जिंदा है- यह फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है। फिल्म में भारत की 48 नर्सों को छुड़ाने का मिशन दिखाया गया है। फिल्म के कुछ हिस्से तुर्किये में शूट किए गए।
करिश्मा तन्ना की अदाओं पर दिल हारे फैंस, यूजर बोले- क्या खूबसूरती है..