अमर उजाला
Thu, 13 February 2025
वैलेंटाइन वीक चल रहा है, जिस कड़ी में आज 13 फरवरी को ‘किस डे’ के रूप में मनाया जा रहा है।
आज हम जानेंगे भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे पहला ऑनस्क्रीन किसिंग सीन के बारे में…
साल 1933 में सिने पर्दे पर पहली बार ऑनस्क्रीन किसिंग सीन को दिखाया गया था।
इस फिल्म का नाम था ‘कर्मा”, जिसमें देविका रानी और हिमांशू राय द्वारा इस सीन को फिल्माया गया था।
यह फिल्म भारत में 1934 में रिलीज की गई, जो फ्लॉप रही थी। वहीं विदेशों में यह फिल्म हिट साबित हुई थी।
इन दोनों ने कॉलेज के दिनों के प्यार के बाद साल 1929 में शादी कर ली थी। इस फिल्म के किसिंग सीन को एक शादी-शुदा जोड़ों द्वारा फिल्माया गया था।
देविका रानी और हिंमाशू राय बॉम्बे टॉकीज के संस्थापक भी थे। बताया जाता है कि यह ऑनस्क्रीन किसिंग सीन चार मिनट तक चला था।
बेटी के 18वें जन्मदिन पर फरहान ने लिखा भावुक नोट, बोले- मैं तुम्हारे साथ हूं