इन फिल्मों में एक्टर्स लड़ते हैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई

अमर उजाला

Sat, 29 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@ajaydevgn

हाल ही में अजय देवगन अभिनीत  फिल्म 'रेड 2' का टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें भ्रष्टाचार को दिखाया गया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज होगी।

 

Image Credit : इंस्टाग्राम-@ ajaydevgn

आज जानेंगे उन फिल्मों के बारे में, जिनमें भष्टाचार को दिखाया गया है। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम @anilskapoor

गब्बर इज बैक

2015 में अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'गब्बर इज बैक' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में यह दिखाया गया है कि किस तरह निजी अस्पताल मनमानी तरीकों से पैसा वसूलते हैं। फिल्म में मेडिकल व्यवस्थाओं पर कटाक्ष किया गया है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।

Image Credit : इंस्टाग्राम

सत्याग्रह

अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, करीना कपूर, अमृता राव, अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपेयी, मिताली जगताप वराडकर जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म  में अपने बेटे की मौत के बाद मुआवजा पाने के लिए भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लड़ने वाले एक पिता की कहानी को बयां करती है।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@amitabhbachchan

रेड

राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अजय देवगन ने एक इनकम टैक्स ऑफिसर का किरदार निभाया था, जो सौरभ शुक्ला के काले कारोबार का पर्दाफाश करते हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@ajaydevgn

नायक

शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'नायक' भष्टाचार पर केन्द्रित है। इसकी कहानी एक पत्रकार के जीवन पर आधारित है, जिसे एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता है और वह सिस्टम से भ्रष्टाचार को खत्म करने की पूरी कोशिश करता है। फिल्म में रानी मुखर्जी, अमरीश पुरी, परेश रावल और जॉनी लीवर भी सहायक भूमिकाओं में नजर आए थे।

Image Credit : इंस्टाग्राम

हल्ला बोल

2008 में रिलीज हुई फिल्म 'हल्ला' बोल में अजय देवगन और विद्या बालन मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म की कहानी में अजय देवगन को भष्टाचार और अन्याय के खिलाफ लड़ते हुए दिखाया गया है।

Image Credit : सोशल मीडिया

शूल

साल 1999 में आई फिल्म 'शूल' में एक पुलिस अधिकारी समर की कहानी दिखाई गई है, जो भ्रष्ट, राजनीतिक और अपराधिक तंत्र से लड़ता है। न्याय की इस लड़ाई में उसे गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। फिल्म में मनोज बाजपेयी और रवीना टंडन मुख्य भूमिका में हैं।

Image Credit : फोटो सोशल मीडिया से

घिबली थीम पर बनी हैं 'रामायण' समेत जापान की ये मशहूर फिल्में और सीरीज

इंस्टाग्राम
Read Now