अमर उजाला
Thu, 8 May 2025
बुधवार को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के नौ ठिकानों को एयर स्ट्राइक कर तबाह कर दिया था। इसी के बाद से भारत-पाक में तनाव का माहौल है।
आइए जानते हैं अभी तक सिनेमाई पर्दे पर भारत-पाकिस्तान के युद्ध पर आधारित कौन-कौन सी फिल्में बन चुकी हैं।
साल 2003 में जेपी दत्ता के ही निर्देशन में 'एलओसी कारगिल' फिल्म बनी, जिसकी कहानी भारत-पाक के बीच हुए कारगिल युद्ध की घटना पर आधारित थी। इस फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, सैफ अली खान जैसै दिग्गज कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में साल 2024 में 'फाइटर' फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म की कहानी पुलवामा में हुए आतंकी हमले की घटना की जवाबी कार्रवाई पर आधारित थी, जिसमें भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों को मार गिराया था।
अमृत सागर के निर्देशन में साल 2007 में एक फिल्म रिलीज हुई '1971', जो भारत-पाक युद्ध पर आधारित थी। इस फिल्म की कहानी में दिखाया गया है कि कैसे युद्ध के बाद भारतीय पाकिस्तान में कैद से आजाद होने का संघर्ष करते हैं। इसमें मुख्य भूमिका में मनोज बाजपेयी हैं।
जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म फिल्म 'बॉर्डर' भारत-पाकिस्तान के बीच 1971 में हुए युद्ध की घटना पर आधारित थी। यह फिल्म कई स्टारकास्टों से भरपूर थी, जिसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना जैसे दिग्गज कलाकार मौजूद थे।
यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच समुद्र में युद्ध को दर्शाती है। इस फिल्म में दिखाया जाता है कि किस तरह भारतीय सेना पाकिस्तान के मंसूबों को असफल करती है। फिल्म में केके मेनन मुख्य भूमिका में हैं।
विक्की कौशल अभिनीत यह फिल्म पुलवामा हमले पर आधारित थी, जिसमें भारतीय सेना द्वारा आतंकियों पर किए गए एयर स्ट्राइक को दिखाया गया था। यह फिल्म भारती सेना के जज्बे को दिखाती है।
खेसारी से लेकर आम्रपाली दुबे तक इन भोजपुरी एक्टर्स ने ऑपरेशन सिंदूर पर जताई खुशी, जानें क्या बोले सेलेब्स