इन फिल्मों मे बच्चों के लिए पिता ने किया दिन-रात संघर्ष, चौथी फिल्म देख निकल जाएंगे आंसू

अमर उजाला

Thu, 6 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम- @_adilhussain

हाल ही में अभिषेक बच्चन अभिनीत फिल्म 'बी हैप्पी' का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें बेटी के सपनों के लिए पिता का संघर्ष दिखाया गया है।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @bachchan

आज जानेंग ऐसी ही फिल्मों के बारे में, जिसमें पिता ने अपने बच्चों के लिए सबकुछ त्याग दिया।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @bachchan

दंगल

आमिर खान अभिनीत फिल्म 'दंगल' पहलवान महावीर सिंह फोगाट के जीवन पर फिल्माई गयी है। फिल्म में आमिर खान अपनी बेटियों को पहलवानी सीखाते हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का संघर्ष करते हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

गुंजन सक्सेना

जान्हवी कपूर और पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म 'गुंजन सक्सेना' में पंकज त्रिपाठी ने जान्हवी कपूर के पिता का किरदार निभाय है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी अपनी बेटी को वायु सेना में भेजने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम-@janhvikapoor

अंग्रेजी मीडियम

इस फिल्म में इरफान खान ने राधिका मदान के पिता का किरदार निभाया है। फिल्म में बेटी के लंदन में पढ़ने के सपने को पूरा करने के लिए इरफान खान संघर्ष करते हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @irrfan

परीक्षा

प्रकाश झा के निर्देशन में बनी फिल्म 'परीक्षा' में आदिल हुसैन ने एक रिक्शे वाले का किरदार निभाया है। इसमें वह अपने बेटे को अच्छे स्कूल में पढ़ाने के लिए कड़े संघर्ष करता है।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @_adilhussain

जर्सी

शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म 'जर्सी' में वह क्रिकेटर की भूमिका में हैं। अपने बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए बहुत संघर्ष करते हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम@shahidkapoor

पति दीपक के साथ तिरुपति बालाजी दर्शन करने पहुंचीं आरती सिंह

इंस्टाग्राम-@artisingh5
Read Now