ये हैं मानसून में देखने लायक बॉलीवुड फिल्में

अमर उजाला

Sun, 23 June 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

मानसून और तेज गर्मी के इस सीजन में आप चार ऐसी हिंदी फिल्म देख सकते हैं, जो आपको खुश कर देगी
 

Image Credit : यूट्यूब @यूटीवी मोशन पिक्चर्स

चारों फिल्मों में आपको अलग-अलग इमोशन देखने को मिलेंगे, खास बात यह है कि सभी में मुंबई की बारिश भी देखने को मिलती है
 

Image Credit : shri ashtavinayak cine vision ltd

'जब वी मेट' की कहानी आदित्य और गीत नाम के दो किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, आदित्य, एक व्यवसायी होता है, जो अपनी जिंदगी में बोरियत से घिरा होता है और एक दिन ट्रेन में उसकी मुलाकात गीत से हो जाती है
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @imtiazaliofficial

'वेक अप सिड' फिल्म की कहानी फोटोग्राफी का शौक रखने वाले सिद्धार्थ और कोलकाता की रहने वाली आयशा नाम की लड़की, जो लेखिका होती हैं, पर आधारित है, सिद्धार्थ के अपने घर से रिश्ते खराब हो चुके होते हैं  और आयशा के साथ रहने पर उसे जिम्मेदारियों और जिंदगी का मतलब समझ में आता है
 
Image Credit : इंस्टाग्राम @dharmamovies

'कमीने' फिल्म को भी मानसून में देखा जा सकता है, इसमें दो जुड़वां भाईयों गुड्डू और चार्ली की कहानी देखने को मिलती है, जो अपने-अपने जीवन में चल रही मुसीबतों से छुटकारा पाकर अच्छी-खासी जिंदगी जीना चाहते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार की दुनिया उनके सामने चुनौतियां पैदा करती हैं
 

Image Credit : यूट्यूब @यूटीवी मोशन पिक्चर्स

'लाइफ इन ए मेट्रो' की कहानी बेहद दिलचस्प है, इसमें नौ ऐसे लोगों की कहानी दिखाई गई है, जो मुंबई में रहते हैं और सभी के साथ कुछ ऐसा होता है कि उनकी जिंदगी एक-दूसरे के साथ जुड़ जाती है
 

Image Credit : यूट्यूब @यूटीवी मोशन पिक्चर्स

पूजा की तस्वीरों में खुश नजर आए सोनाक्षी के माता-पिता

इंस्टाग्राम
Read Now