अमर उजाला
Mon, 28 April 2025
हाल ही में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में कई मासूमों की जान चली गई थी।
इस घटना से पूरा देश गुस्से में है और पाकिस्तान के उन आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है।
आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जिनमें पाकिस्तानियों को भारतीय सेना ने चटाई धूल।
1997 में जेपी दत्ता के निर्देशन में एक फिल्म आई, जिसमें राजस्थान की सीमा पर 1971 की भारत-पाकिस्तान युद्ध की एक सच्ची घटना दिखाई गई है। फिल्म में दिखाया गया कि विपरीत परिस्थितियों में भी 120 भारतीय जवानों ने पूरी रात पाकिस्तानी टैंकों की भारी भरकम रेजिमेंट को रोके रखा, लेकिन भारतीय सैनिकों के साहस के कारण अंत में उन्हें भागना पड़ा।
फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म 'लक्ष्य' में ऋतिक रोशन ने कैप्टन करण शेरगिल का किदरार निभाया था, जबकि प्रीति जिंटा, रोमिला दत्ता के किरदार में नजर आईं थीं। इस फिल्म में करगिल युद्ध को दिखाया गया है। फिल्म में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा के अलावा अमिताभ बच्चन, शरद कपूर आदि कलाकार मौजूद थे।
जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी साल 1999 में भारत-पाक के बीच हुए कारगिल युद्ध पर आधारित थी। फिल्म में भारतीय सैनिकों का पराक्रम और उनके अदम्य साहस को दिखाया गया था। यह फिल्म कई दिग्गज कलाकारों से सजी थी, जैसे अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, सैफ अली खान आदि। स्टारकास्टों के मामले यह फिल्म बहुत बड़ी थी।
विक्की कौशल अभिनीत फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ 2016 में भारतीय सैनिकों पर हुए हमले के बाद भारतीय सैनिकों के पाकिस्तान पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। यह फिल्म भारतीय सेना की बहादुरी का शानदार उदाहरण है।
2017 में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी भारतीय नौसेना के पहले अंडरवाटर सबमरीन ऑपरेशन की है, जिसमें भारतीय नौसेना के आईएनएस राजपूत पनडुब्बी ने पाकिस्तान की पनडुब्बी पीएनएस गाजी को बर्बाद कर दिया था।
टीवी के इस मशहूर एक्टर ने खरीदी ड्रीम कार, बोनट को चूमते आए नजर