इन अभिनेताओं की फिल्मों में दिखे बिना लॉजिक वाले एक्शन सीन
अमर उजाला
Mon, 15 July 2024
Image Credit : इंस्टाग्राम और एक्स @akshaykumar/@ajaydevgn/@TheJohnAbraham
हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं, जिनके एक्शन सीन का लॉजिक से दूर-दूर तक का नाता नहीं था
Image Credit : इंस्टाग्राम @itsrohitshetty
'टशन', 'रेस 2', 'सिंघम' और 'एक्शन जैक्सन' ऐसी ही फिल्में हैं, जिनके एक्शन सीन से लॉजिक गायब था, आइए जानते हैं इनके एक्शन सीन के बारे में
Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar
'टशन' फिल्म के एक सीन में 30 से ज्यादा लोग अक्षय कुमार पर दनादन गोलियां चलाते हैं, लेकिन अक्षय हवा में यहां-वहां कूदकर बचते रहते हैं और अकेले सबका खात्मा कर देते हैं, यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी
Image Credit : इंस्टाग्राम @akshaykumar
'रेस 2' में तो बिना लॉजिक के कई सीन देखने को मिले थे, जैसे एक सीन में प्लेन में आग लगी होती है और हीरो उसी के अंदर से अपनी कार निकालकर भाग जाता है, इतना ही नहीं कार में चार-चार पैराशूट भी लगे होते हैं
Image Credit : एक्स- @TheJohnAbraham
'सिंघम' में अजय देवगन एक बदमाश का पीछे कर रहे होते हैं और हवा में उछलकर उसे एक तमाचा मारते हैं, लेकिन तमाचे का असर ऐसा होता है कि बदमाश हवा में पलटियां खाता हुआ जमीन पर गिरता है, यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी
Image Credit : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
अजय देवगन की ही एक और फिल्म 'एक्शन जैक्सन' में भी बिना लॉजिक वाला एक्शन देखने को मिला था, जिसमें बंदूक खुद ही उड़ते हुए उनके हाथ में आ जाती है और फिर वो बंदूक और तलवार से दुश्मनों का खात्मा करते हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @ajaydevgn
कोविड टेस्ट आया नेगेटिव, पत्नी के साथ अनंत के रिसेप्शन में पहुंचे अक्षय