बॉलीवुड की वो फिल्में, जिनमें दिखता है नवरात्रि का उत्सव

अमर उजाला

Wed, 2 April 2025

Image Credit : यूट्यूब

भारत में इस समय हिंदुओं का त्योहार चैत्र नवरात्रि मनाया जा रहा है, जो पूरे देश में 7 अप्रैल तक मनाया जाएगा।

Image Credit : यूट्यूब

आइए जानते हैं  उन फिल्मों के बारे में, जिसमें नवरात्रि से संबंधित सीन्स दिखाए गए हैं।

 

Image Credit : यूट्यूब

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दुर्गा पूजा को बड़े उत्साह से मनाते दिखाया गया है, जिसका एक गाना भी है ‘ढिंढोरा बाजे रे’ है। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं।

Image Credit : सोशल मीडिया

सत्यप्रेम की कथा

समीर विध्वंस के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी, जिसमें कार्तिक आर्यन और कियाणा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में दोनों की मुलाकात नवरात्रि के दिनों में ही होती है, जिसे फिल्म में बहुत खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है।

Image Credit : सोशल मीडिया

रामलीला

2013 में आई फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ संजय भंसाली द्वारा निर्देशित की गई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में दुर्गा पूजा से संबंधित सीन दिखाए गए हैं, जिससे संबंधित एक गाना में भी फिल्म में दिखाया गया है। इस गाने का नाम है 'नगाड़ा संग ढोल'।

Image Credit : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

लवयात्री

अभिराज मीनावाला के निर्देशन में बनी फिल्म 'लवयात्री' 2018 में रिलीज हुई थी, जिसमें आयुष शर्मा और वरीना हुसैन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में दोनों को गरबा और डांडिया खेलते दिखाया गया है, जो नवरात्रि के दिनों का ही सीन है। हालांकि, आपको बताते चलें कि यह फिल्म नवरात्रि के समय ही रिलीज हुई थी।

Image Credit : एक्स

हम दिल दे चुके सनम

सलमान खान और ऐश्वर्या रॉय अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। इस फिल्म में दोनों कलाकारों को डांडिया खेलते हुए दिखाया गया है, जो नवरात्रि के समय का ही चित्रण है।

Image Credit : सोशल मीडिया

काय पो छे

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और राजकुमार राव अभिनीत इस फिल्म में भी नवरात्रि के सीन को दिखाया गया है। फिल्म के ‘शुभारंभ’ गाने में नवरात्रि को धूमधाम से मनाते दिखाया गया है।

Image Credit : यूट्यब

काजोल ने कुछ इस तरह किया पति अजय देवगन को बर्थडे विश, इस काम के लिए कहा थैंक्यू

https://www.instagram.com/kajol/
Read Now