अमर उजाला
Tue, 11 February 2025
वैलेंटाइन सप्ताह शुरु हो चुका है। आज 11 फरवरी को प्रॉमिस डे के रूप में मनाया जा रहा है।
आज बॉलीवुड फिल्मों के उन गानों के बारे में बात करेंगे, जिसमें फिल्मी सितारे प्यार का वादा करते नजर आए।
यह गाना ‘हाथ की सफाई’ फिल्म का है, जिसे मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर ने गाया है। इसमें विनोद खन्ना और सिमी गरेवाल एक-दूसरे के प्यार निभाने का वादा कर रहे हैं।
'आ गले लग जा' फिल्म का यह गाना किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने गाया है। इस फिल्म में शशि कपूर और शर्मिला टैगोर साथ निभाने का वादा करते हैं।
'हमराज' फिल्म का यह गाना आज भी लोगों के जुबान पर है, जिसे महेद्न कपूर द्वार गाया गया था। इसमें राज कुमार और मुमताज प्यार के वादों की बात करते हैं।
अक्षय कुमार और आयशा झुल्का अभिनीत फिल्म 'खिलाड़ी' का यह गाना है। जिसमें ये दोनो एक-दूसरे से कभी ना अलग होने का वादा करते हैं।
यह 'खाकी' फिल्म का गाना है, जिसमें अक्षय कुमार और ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आते हैं। इस फिल्म के गाने में यह दोनों एक दूसरे से प्यार निभाने का वादा करते हैं।
यह 'ताजमहल' फिल्म का गाना है, जिसे मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर द्वारा गाया गया था। इसमें प्रदीप कुमार और बीना राय एक दूसरे को प्यार का वादा याद दिलाते हैं।
‘बॉबी और ऋषि की लव स्टोरी’ की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का मेला, जानिए किस-किस ने की शिरकत