अमर उजाला
Tue, 1 October 2024
एनिमल में अपने किरदार से दर्शकों के बीच सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री तृप्ति डिमरी अपनी आगामी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' को लेकर चर्चा में चल रही हैं, आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने गानों को लेकर ट्रोल हो चुके हैं
नेहा कक्कड़ ने 'तूने पायल है छनकाई' गाने का रिमेक बनाया था, इस रीमेक वर्जन को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था
सत्यप्रेम की कथा फिल्म का गाना 'पसूरी नू' को लेकर भी कार्तिक आर्यन काफी ट्रोल हो चुके हैं
ए आर रहमान का गाना 'हम्मा हम्मा' लोगों को बहुत पसंद था, लेकिन इसके बाद जब 'हम्मा-हम्मा' गाने का रीमेक वर्जन रिलीज हुआ था तो इसे लेकर श्रद्धा कपूर को काफी ट्रोल किया गया था
शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' में 'लैला मैं लैला' गाने पर सनी लियोनी को काफी ट्रोल किया गया था
'मेरे महबूब' गाने के रिलीज होने के बाद से ही तृप्ति को गाने के स्टेप्स को लेकर काफी ट्रोल किया गया
मारपीट के आरोपों पर अदनान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- लोगों की नजरों में खटका है