पहली शादी हुई नाकाम, दूसरी बार हुआ सच्चा प्यार अक्सर सुनने को मिलता है कि हम एक बार जीते हैं और एक बार मरते हैं प्यार भी हम एक बार ही करते हैं, लेकिन हर बार यह डायलॉग सच नहीं होता है आइए आज आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे सितारों से मिलवाते हैं जिन्हें पहली शादी टूटने के बाद दोबारा सच्चा प्यार हुआ इस लिस्ट में फरहान अख्तर का नाम सबसे पहले आता है पहली शादी टूटने के बाद फरहान को दोबारा शिबानी दांडेकर से प्यार हुआ और आज वे खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं इसी लिस्ट में सैफ अली खान का भी नाम शामिल है, अमृता सिंह से तलाक के बाद उन्हें करीना कपूर में अपना जीवनसाथी मिला तलाक के बाद दीया मिर्जा ने वैभव रेखी के साथ दूसरी बार घर बसाया और दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं अब ताजा ताजा इस लिस्ट में अरबाज खान का भी नाम जुड़ चुका है, अरबाज ने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ दूसरी शादी की है d