अभिषेक से लेकर अरशद वारसी तक ये कलाकार रह चुके हैं टीवी शो के होस्ट

अमर उजाला

Thu, 20 June 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

अगर टीवी शो होस्ट करने वाले बॉलीवुड कलाकारों के बारे में पूछा जाए तो लोग फटाफट सलमान खान और अमिताभ बच्चन का नाम ले देंगे, ये दोनों कलाकार लंबे समय से क्रमश: 'बिग बॉस' और 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट करते आ रहे हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan

लेकिन इनके अलावा भी बॉलीवुड के कई कलाकार ऐसा कर चुके हैं, आइए जानते हैं, होस्ट की कुर्सी पर बैठने वाले कुछ कलाकारों के बारे में 

Image Credit : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan

साल 2010 में 'नेशनल बिंगो नाइट' नाम से एक टीवी गेम शो आया था, जिसे अभिषेक बच्चन ने होस्ट किया था, उनके पिता अमिताभ बच्चन शो के पहले मेहमान थे

Image Credit : इंस्टाग्राम @bachchan

शिल्पा शेट्टी प्रसिद्ध टीवी शो 'बिग बॉस' के दूसरे सीजन को होस्ट कर चुकी हैं, यह अमेरिकन टीवी शो 'बिग ब्रदर' की तर्ज पर शुरू हुआ था, दिलचस्प बात यह है कि होस्ट बनने से पहले शिल्पा शेट्टी ने 'बिग ब्रदर' में भी हिस्सा लिया था
Image Credit : इंस्टाग्राम @theshilpashetty

अरशद वारसी भी 'बिग बॉस' को होस्ट कर चुके हैं, इस शो के सबसे पहले सीजन को अरशद वारसी ने ही होस्ट किया था, इसके अलावा वो 'सबसे फेवरेट कौन' के भी होस्ट रह चुके हैं, जो एक अवॉर्ड शो था

Image Credit : इंस्टाग्राम @arshad_warsi

फरहान अख्तर ने 'ओए! इट्स फ्राइडे' नाम के एक चैट शो को होस्ट किया था, यह शो 2008 में शुरू हुआ था, इसमें करण जौहर, प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, आमिर खान, अर्जुन रामपाल, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर समेत कई कलाकारों ने शिरकत की थी

Image Credit : इंस्टाग्राम @faroutakhtar

इन अभिनेत्रियों ने की परिवार के खिलाफ जाकर शादी

इंस्टाग्राम
Read Now