वीकडेज के इम्तिहान में भी लगातार पास हो रही 12वीं फेल 12वीं फेल को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है विक्रांत मैसी की अदाकारी और विधु विनोद चोपड़ा का निर्देशन लोगों के दिलों को छू गया है यही वजह है कि फिल्म टिकट खिड़की पर बंपर कमाई कर रही है बीते दिन इस फिल्म ने एक करोड़ 32 लाख का कलेक्शन किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 12वें दिन फिल्म ने एक करोड़ 12 लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 23.99 करोड़ हो गया है एंटरटेनमेंट डेस्क