ओटीटी पर किस दिन आएगी '12वीं फेल'? जानें विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' इन दिनों सिनेमाघरों में धूम मचा रही है किसी वजह से फिल्म देखने के लिए थिएटर तक जाने में असमर्थ लोग बेसब्री से इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रही हैं, उनके लिए अहम जानकारी सामने आई है फिल्म को ओटीटी पर देखने के लिए दर्शकों को अभी इंतजार करना होगा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल इस साल तो यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज नहीं होने जा रही है मेकर्स चाहते हैं कि दर्शक सिनेमाघर आकर इस फिल्म को एंजॉय करें 27 अक्तूबर को रिलीज हुई यह फिल्म आईएएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी की रियल लाइफ स्टोरी से प्रेरित है --