विक्रांत मैसी ने पत्नी के साथ साझा की प्यारी तस्वीर अभिनेता विक्रांत मैसी इन दिनों दोहरी खुशी का जश्न मना रहे हैं उनकी फिल्म '12वीं फेल' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है निजी जिंदगी में भी विक्रांत एक नए रोल की तैयारी में जुटे हैं विक्रांत की पत्नी शीतल ठाकुर मां बनने वाली हैं एक्टर इन दिनों काफी समय पत्नी के साथ बिता रहे हैं और आज विक्रांत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी पत्नी के साथ प्यारी सी तस्वीर को साझा की है फोटो के कैप्शन में विक्रांत ने लिखा है, 'मेरा पीला वाला एंग्री बर्ड' और फैंस को उनका ये अंदाज बेहद भा रहा है ..l