यह चाइल्ड एक्ट्रेस है सबसे रईस, नेट वर्थ सुन उड़ जाएंगे होश आज हम आपको इंडस्ट्री की सबसे रईस चाइल्ड एक्ट्रेस से मिलवा रहे हैं, जिसने महज 17 की उम्र में करोड़ों की दौलत बना ली है यह कोई और नहीं बल्कि साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर राज अर्जुन की बेटी सारा अर्जुन हैं, जो कई दिग्गज बॉलीवुड और साउथ एक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं सारा ने पांच साल की उम्र में एक्टिंग शुरू कर दी थी, फिल्म 'देइवा थिरुमगल उत्तरार्द्ध' में उनकी एक्टिंग और किरदार की खूब तारीफ हुई सारा अर्जुन 'जय हो', 'डायन', 'जज्बा', 'राउडी राठौड़', 'रईस', 'सीक्रेट सुपरस्टार', 'डियर कॉमरेड' और 'थलाइवी' फिल्मों में नजर आ चुकी हैं सारा को अब तक के करियर में सबसे बड़ा ब्रेक मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेलवन' में मिला, जिसमें उन्होंने युवा नंदिनी का रोल निभाया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमिल सिनेमा की इस बाल कलाकार के नाम सबसे अमीर चाइल्ड एक्टर होने का रिकॉर्ड है, इनकी कुल नेटवर्थ 10 करोड़ रूपये है --