दर्शकों के लिए तरसी 1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट 1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है रिलीज के बाद इस फिल्म को दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका है ओपनिंग डे से ही फिल्म की रफ्तार काफी सुस्त है शनिवार को फिल्म ने दो करोड़ पांच लाख का कलेक्शन किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रविवार को फिल्म ने महज दो करोड़ 25 लाख कमाए हैं इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन पांच करोड़ 94 लाख ही हो सका है एंटरटेनमेंट डेस्क