मंडे टेस्ट में फेल हुई 1920 हारर्स ऑफ द हार्ट 1920 हारर्स ऑफ द हार्ट रिलीज के समय से ही कमाल नहीं दिखा सकी है रविवार को छुट्टी का दिन होने के बाद भी फिल्म महज दो करोड़ 31 लाख ही कमा सकी शुरुआती आंकड़ों के अनुसार मंडे टेस्ट में भी यह फिल्म फेल हो चुकी है चौथे दिन फिल्म ने एक करोड़ 25 लाख का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार सात करोड़ 25 लाख हो गया है फिल्म की कमाई की देखते हुए इसके 10 करोड़ तक पहुंचने की भी उम्मीद काफी कम लग रही है एंटरटेनमेंट डेस्क