बॉक्स ऑफिस पर 12 दिन में ही बेहाल हुई '1920' 1920 हॉरर्स ऑफ द हार्ट दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए लगातार संघर्ष कर रही है धीमी शुरुआत के बाद फिल्म की कमाई की रफ्तार अब और कम हो चुकी है पहले हफ्ते में इस फिल्म ने नौ करोड़ 65 लाख का कलेक्शन किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 12वें दिन महज 40 लाख की कमाई की है इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 12 करोड़ 30 लाख हो गया है एंटरटेनमेंट डेस्क