26/11 का खौफनाक मंजर दिखाती हैं ये फिल्में और वेब सीरीज

अमर उजाला

Fri, 25 November 2022

Image Credit : Social media

साल 2008 की वह काली तारीख 26 नवंबर, आज भी भारत के सबसे बड़े आतंकी हमलों में शामिल है

Image Credit : Social media

उस रात को आज भी जब कोई याद करता है, तो उसके दिमाग में एक खौफनाक मंजर आता है 

Image Credit : Social media

तीन दिनों तक चले इस आतंकवादी हमले पर आज तक कई फिल्में बनी हैं

Image Credit : Social media

हम आपको मुंबई हमलों को दिखाती कुछ फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं 

Image Credit : Social media

द अटैक्स ऑफ 26/11

साल 2013 में आई राम गोपाल वर्मा की इस फिल्म में कसाब से पूछताछ  को शानदार तरह से सिनेमा के पर्दे पर दिखाया गया है। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।
Image Credit : Social media

मेजर

अदिवी शेष की फिल्म  26/11 में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन को दिखाती है। यह फिल्म नेटफ्लिक पर स्ट्रीम की जा सकती है।
Image Credit : social media

होटल मुंबई

ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज हुई यह फिल्म 26/11 को ताज होटल पर हुए आतंकी हमले की कहानी दिखाती है

Image Credit : Social media

ताज महल

इस फिल्म में 18 साल की एक फ्रांसीसी लड़की की कहानी को दिखाया गया है, जो हमले के दौरान होटल के कमरे में अकेली होती है। यह नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।
Image Credit : Social media

वन लेस गॉड

अमेजन प्राइम वीडियो की इस फिल्म की कहानी उन विदेशी पर्यटकों पर आधारित है, जो आतंकियों का निशाना बने थे।

Image Credit : Social media

मुंबई डायरीज 26/11

अमेजन प्राइम वीडियो की इस वेब सीरीज में बॉम्बे जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और नर्स की कहानी को पास से दिखाने की कोशिश की गई है

Image Credit : Social media

स्टेट ऑफ सीज 26/11

जी 5 की यह वेब सीरीज हमारे देश के रक्षक कहे जाने वाले कमांडोज के स्पेशल ऑपरेशन की अनकही कहानी कहती है
Image Credit : Social media

दीपिका पादुकोण की स्माइल ने लूटा फैंस का दिल

सोशल मीडिया
Read Now