जंजीर से कैसे एंग्री यंग मैन बने अमिताभ 11 मई 1973 को रिलीज हुई फिल्म 'जंजीर' को आज 50 साल पूरे हो गए हैं, यह फिल्म बिग बी के लिए हमेशा खास रहेगी कई फ्लॉप फिल्में दे चुके अमिताभ बच्चन को इस फिल्म ने रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था जंजीर अमिताभ के हिस्से में तब आई जब एक्टिंग के अपने डूबते करियर से बिग बी परेशान हो चुके थे जंजीर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में 'एंग्री यंग मैन' फिल्मों का सिलसिला शुरू किया, जंजीर में पहली बार प्राण और अमिताभ बच्चन की जोड़ी बनी थी पहले यह फिल्म धर्मेंद्र को ऑफर हुई थी, इसके बाद कई अन्य स्टार्स को भी अप्रोच किया, लेकिन सभी ने इनकार कर दिया इसके बाद निर्देशक प्रकाश मेहरा ने अमिताभ बच्चन को ऑफर दिया, यह फिल्म बिग बी के करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई 50 Years Of Zanjeer