'देवा थिरुमगल' ने बनाई थी एएल विजय-अमाला की जोड़ी! ऐक्ट्रेस अमाला पॉल और डायरेक्टर एएल विजय आज के ही दिन विवाह बंधन में बंधे थे अमाला और एएल विजय ने 7 जून 2014 को कोच्चि में सगाई और पांच दिन बाद चेन्नई में शादी की थी हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और फरवरी 2017 में अलग हो गए रिपोर्ट्स के मुताबिक एएल विजय द्वारा निर्देशित फिल्म 'देवा थिरुमगल' में दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं, इसमें अमाला लीड रोल में नजर आईं अब दोनों ही अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, एएल विजय ने 2019 में आर ऐश्वर्या से दूसरी शादी रचाई, जो पेशे से डॉक्टर हैं वहीं, अमाला पॉल ने 2020 में मुंबई बेस्ड सिंगर भवनिंदर सिंह के साथ शादी कर घर बसा लिया है ------------