एआर रहमान को क्यों करना पड़ा भर्ती? बेटे ने सोशल मीडिया पर बताई वजह

अमर उजाला

Sun, 16 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम
मशहूर संगीतकार और गायक ए आर रहमान रविवार सुबह अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए थे। इस खबर के बाद उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए थे।
Image Credit : इंस्टाग्राम
हालांकि, राहत की बात यह है कि अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और अस्पताल से अपने घर लौट आए हैं। अपोलो अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार रहमान को डिहाइड्रेशन के लक्षण थे, जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
Image Credit : इंस्टाग्राम
चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। अब वह ठीक हैं और किसी चिंता की बात नहीं है।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
रहमान के बेटे अमीन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हेल्थ अपडेट शेयर किया और फैंस का समर्थन करने के लिए धन्यवाद किया। 
Image Credit : इंस्टाग्राम
अमीन ने लिखा, "मैं सभी फैंस, परिवार और शुभचिंतकों का धन्यवाद करता हूं, जिनकी दुआओं और प्यार से हमें मदद मिली।"
 
Image Credit : इंस्टाग्राम
अमीन ने यह भी बताया कि डिहाइड्रेशन की वजह से उनके पिता को कमजोरी महसूस हो रही थी, लेकिन अब वह स्वस्थ हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम

आमिर खान के अलावा 60 की उम्र में इन एक्टर्स को भी हुई मोहब्बत

इंस्टाग्राम@amirkhanactor_
Read Now