अमर उजाला
Tue, 6 January 2026
कल भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया, इस मौके पर कई सेलेब्स से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
पवन सिंह को एक दिन बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस अहाना कुमरा ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
अहाना कुमरा ने अपने इंस्टाग्राम पर पवन सिंह के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही एक कैप्शन भी लिखा। वह लिखती हैं, ‘हैप्पी बर्थ डे पावर स्टार पवन सिंह।’
अहाना कुमरा कैप्शन में आगे लिखती हैं, ‘आपको खूब खुशियां मिले, म्यूजिक की फील्ड में आप और अच्छा काम करें।’
अहाना कुमरा और पवन सिंह की मुलाकात रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में हुई। इस शो में दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ।
अहाना कुमरा को शो ‘राइज एंड फाॅल’ से बाहर आने के बाद पवन सिंह के फैंस ने ऑनलाइन ट्रोल किया, धमकी दी। इस बात पर अहाना ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास भी निकाली।
अब अहाना कुमरा ने पवन सिंह के साथ तस्वीरें शेयर की, इससे लगता है कि उनके बीच के गिले-शिकवे दूर हो चुके हैं। अहाना के करियर फ्रंट की बात करें तो वह साल 2022 में फिल्म ‘सलाम वैंकी’ में नजर आई थीं।
रविवार को बढ़त के बाद सोमवार को फिर लुढ़की ‘इक्कीस’ की कमाई, पांच दिनों में सिर्फ इतना हुआ कलेक्शन