अमर उजाला
Sun, 16 March 2025
हाल ही में अभिनेता आमिर खान ने अपना जन्मदिन मनाया है, वह साठ साल के हो चुके हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने अपनी नई प्रेमिका के बारे में बताया। वह गौरी स्प्रैट को लगभग 18 महीने से डेट कर रहे हैं।
आमिर खान को तीसरी बार मोहब्बत हुई। इससे पहले उनकी दो शादी और तलाक हो चुके हैं। पहली पत्नी का नाम रीना दत्ता हैं और दूसरी पत्नी का नाम किरण राव है। अब वह गौरी के प्यार में डूब चुके हैं।
आमिर खान अकेले एक्टर नहीं है, जिन्हें 60 साल की उम्र में मोहब्बत हुई है। कई और एक्टर्स को भी 60 या उसके बाद की उम्र में इश्क हुआ। हम आपको ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें उम्रदराज होने पर फिर से प्यार हुआ।
फिल्मों में नकारात्मक भूमिका निभाने वाले आशीष विद्यार्थी ने भी साल 2023 में फैशन डिजाइन रुपाली से दूसरी शादी की। जब आशीष ने शादी की थी तो उनकी उम्र लगभग 57 साल थी। शादी से पहले आशीष और रुपाली ने एक-दूसरे को डेट भी किया।
अभिनेता कबीर बेदी ने भी 70 साल की उम्र में परवीन नाम की महिला से शादी की। इससे पहले दोनों ने लंबे समय तक डेटिंग भी की।
बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी सीन पेन ने 60 साल की उम्र के बाद डेटिंग की। सीन पेन ने 64 साल की उम्र में 30 साल की व्लैरिया को डेट किया है। इसके अलावा भी कई हॉलीवुड एक्टर्स ने उम्रदराज होने पर डेटिंग की है।
'द डिप्लौमैट' के कलेक्शन में दूसरे दिन दिखा 12.5% का उछाल