पहलगाम हमले पर शाहरुख-सलमान के बाद आमिर ने भी जताया दुख, कही ये बात
अमर उजाला
Wed, 23 April 2025
Image Credit : फोटो- यूट्यूब
पहलगाम में हुए आंतकी हमले ने पूरे बॉलीवुड को स्तब्ध कर दिया है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
अब तक कई सितारों ने इस हमले की निंदा करते हुए गुस्सा जाहिर किया है।
Image Credit : इंस्टाग्राम@sonu_sood
हाल ही में शाहरुख ने एक्स पोस्ट के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की थीं। उन्होंने लिखा कि इस अमानवीय घटना पर दुख और गुस्सा जाहिर करने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम
सलमान ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि एक भी बेगुनाह को मारना, पूरी कायनात को मारने के बराबर है।
Image Credit : इंस्टाग्राम-@beingsalmankhan
अब आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस की ओर से भी इस हमले पर प्रतिक्रिया सामने आई है।
Image Credit : सोशल मीडिया
आमिर खान प्रोडक्शंस ने लिखा, "हमें पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले से गहरा सदमा और दुख पहुंचा है, हमारी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।"
Image Credit : इंस्टाग्राम @amirkhanactor_
वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान जल्द ही सितारे जमीन पर नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
इस फिल्म में उनके साथ जेनेलिया डिसूजा भी है।
Image Credit : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'इन हमलों का दुख लंबे वक्त तक सताता रहेगा', पहलगाम आतंकी हमले पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा