साई पल्लवी के साथ फिल्म में दिखेंगे आमिर के बेटे जुनैद! आमिर खान बेटे जुनैद जल्द ही साई पल्लवी के साथ नजर आने वाले हैं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म एक प्रेम कहानी होगी इसका निर्देशन सुनील पांडे करने वाले हैं बताया जा रहा है कि यह तमिल हिट फिल्म लव टुडे का रीमेक हो सकती है यह फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी लव टुडे को दर्शकों का खूब प्यार मिला था एंटरटेनमेंट डेस्क