अमर उजाला
Fri, 27 October 2023
अभिनेत्री आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबल के घर खुशियों ने दस्तक दी है
कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है, जिसकी जानकारी उन्होंने तस्वीर साझा कर दी है
मौनी रॉय की दोस्त आशका और ब्रेंट एक बेटे के माता-पिता बने हैं, जिसका नाम उन्होंने विलियम अलेक्जेंडर रखा है
कपल ने बेबी बॉय की पहली तस्वीर फैंस के साथ साझा की है, जिसमें वे बच्चे की हाथ को थामे हुए हैं
ब्रेंट ने कैप्शन में लिखा- आज सुबह 7:45 बजे, विलियम अलेक्जेंडर इस दुनिया में आए और सीधे हमारे दिलों में चले आए
अपने मरने के दिन तक मैं एलेक्स का डैडी बनूंगा, आशका ने एंजेल की कृपा से उसे जन्म दिया है, वह आराम कर रही हैं और बगल में हमारा छोटा बच्चा है
पहले दिन दर्शकों को लुभाने में विफल रही '12वीं फेल'