अमित साना के आरोप पर अभिजीत सावंत ने तोड़ी चुप्पी इंडियन आइडल सीजन एक के विजेता अभिजीत सावंत ने अमित साना के आरोप पर प्रतिक्रिया दी है उन्होंने कहा है कि वह बहुत भोले हैं, ऐसे दूसरे भी कई कारण हैं जिनकी वजह से लोग प्रतियोगिता हार जाते हैं सिंगर ने आगे कहा कि उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि वह उपविजेता रहे थे अभिजीत ने कहा कि उनके लोगों ने उन्हें ऐसा कहा होगा या यह उनकी अपनी राय भी हो सकती है सिंगर ने आगे प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसा कैसे संभव हो सकता है कि एक को वोट मिल रहे थे जबकि दूसरे को नहीं अभिजीत के मुताबिक इसमें विदेशी टीम भी शामिल थी, जो लगातार शो में नजर बनाए हुए थी एंटरटेनमेंट डेस्क