अमर उजाला
Fri, 26 September 2025
इन दिनों एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। इसी बीच ट्विटर पर अभिषेक बच्चन ने क्रिकेटर शोएब अख्तर और पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को रोस्ट कर दिया।
रोस्ट करने का मौका शोएब अख्तर ने ही खुद सामने से अभिनेता अभिषेक बच्चन को दिया।
हाल ही में एक क्रिकेट गेम शो में शोएब अख्तर को देखा गया। वह एशिया कप पर चर्चा कर रहे थे।
शोएब अख्तर ने ऑन एयर कहा, ‘अगर पाकिस्तानी टीम किसी कंडीशन में अभिषेक बच्चन को जल्दी आउट कर देती है, तो इंडियन क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर का क्या होगा? उनके मिडिल ऑर्डर ने अच्छा परफॉर्म नहीं किया है।’
शोएब की बात सुनकर क्रिकेट शो में बैठे लोग हंसे पड़े। इसी बात पर अभिषेक बच्चन ने भी शाेएब अख्तर को ट्विटर पर रोस्ट कर दिया।
अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया और लिखा, ‘मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तानी टीम ऐसा कर भी पाएगी। मैं क्रिकेट खेलने में भी अच्छा नहीं हूं।’
दरअसल, शोएब अख्तर ने अभिषेक बच्चन को अभिषेक शर्मा के साथ मिक्स कर दिया। अभिषेक शर्मा इंडियन क्रिकेट टीम के यंग क्रिकेटर हैं।
‘वो पहला दिन’, ‘होमबाउंड’ की शूटिंग से जुड़ी यादें ईशान ने की शेयर