अमर उजाला
Thu, 13 March 2025
इन दिनों अभिषेक बच्चन अपनी नई फिल्म ‘बी हैप्पी’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म पिता और बेटी के रिश्ते पर आधारित है। अभिषेक की यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगी।
फिल्म ‘बी हैप्पी’ के अलावा अभिषेक बच्चन फिल्म ‘हाउसफुल 5’ और शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का भी हिस्सा हैं।
शाहरुख खान की फिल्म किंग से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है। फिल्म ‘किंग’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद का कहना है कि अभिषेक बच्चन का अवतार इस फिल्म में बिल्कुल अलग होगा। अभिषेक इसके लिए अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं।
फिल्म ‘किंग’ में अभिषेक का लुक भी काफी अलग होगा। फिल्म में शाहरुख खान और उनके किरदार के बीच जबरदस्त टक्कर होगी।
फिल्म ‘किंग’ में अभिषेक बच्चन विलेन के रोल में हैं। वहीं फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान के अलावा उनकी बेटी सुहाना खान भी अभिनय करेंगी।
तमन्ना भाटिया और खुशी कपूर ने अपने हॉट फोटोशूट से जीता फैंस का दिल