करण जौहर का 'स्टूडेंट' बन अभिषेक ने रखा था बॉलीवुड में कदम छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक धमाल मचाने वाले अभिषेत बजाज आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं 24 अक्तूबर 1992 में दिल्ली में जन्मे अभिषेक बजाज ने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था मॉडलिंग करने के बाद उन्हें टीवी सीरियल 'परवरिश' में काम करने का मौका मिला लेकिन अभिषेक को पहचान 'दिल दे के देखो' सीरियल में राहुल का किरदार निभाकर मिली थी इसके बाद अभिषेक ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया अभिषेक ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में कदम रखा था इसके बाद अभिषेक को 'चंडीगढ़ करे आशिकी' और 'बब्ली बाउंसर' में काम करते हुए देखा गया .....