अमर उजाला
Fri, 10 January 2025
हाल ही में आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की न्यू एज लव स्टोरी फिल्म ‘लवयापा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पहुंचे
‘लवयापा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर एक्टर आमिर खान ने बताया कि वह काफी रोमांटिक आदमी हैं
आमिर ने अपने रोमांटिक होने का सबूत भी दिया, वह बोले कि आप मेरी दोनों पत्नियों से इस बारे में पूछ सकते हैं। आमिर खान ने आगे यह भी बताया कि वह प्यार में पूरी तरह से भरोसा करने वाले आदमी हैं
आमिर खान की दो शादियां हुईं। पहली शादी आमिर ने 1986 में रीना दत्ता से की, साल 2002 में दोनों का तलाक हो गया। रीना और आमिर के दो बच्चे हैं, एक जुनैद खान और दूसरी इरा खान
आगे चलकर आमिर खान ने किरण राव से साल 2005 में शादी की, इनका एक बेटा है आजाद। साल 2021 में किरण और आमिर का भी तलाक हो गया। अपनी दोनों बीवियों से आमिर के रिश्ते अब भी अच्छे हैं
कुछ दिन पहले भी आमिर खान ने कहा था कि उन्हें अकेले जिंदगी काटना पसंद नहीं है
प्यार के मामले में क्या बेटे जुनैद से सलाह लेते हैं आमिर खान?