अमर उजाला
Mon, 13 January 2025
अभिषेक बच्चन अकसर ही सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होते हैं, हाल ही में एक बार फिर से एक्टर के साथ ऐसा हुआ?
अभिषेक बच्चन इस बार अमिताभ बच्चन के कारण ट्रोल हुए। रविवार सुबह जब अमिताभ बच्चन ने फैंस के साथ मीटअप किया, तो घर की बालकनी पर अभिषेक बच्चन नजर आए
जब कैमरा अभिषेक की तरफ जूम हुआ तो उन्होंने हाथ हिलाया। बाद में वह अपने पिता अमिताभ बच्चन का फैन मीटअप देखते रहे
अभिषेक बच्चन का यूं हाथ हिलाना कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को रास ना आया, वह एक्टर को ट्रोल करने लगे
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में अभिषेक बच्चन पर कई तरह के कमेंट किए गए हैं। एक यूजर लिखता है- ‘इनके भी फैन हैं क्या?’ आगे एक और यूजर ने लिखा- ‘अभिषेक, अमिताभ बच्चन के फैंस को क्यों हाथ हिला रहे हैं?’
एक तरफ अभिषेक को कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल कर रहे थे, वहीं कुछ यूजर्स ने एक्टर को सपोर्ट किया। वह अभिषेक को एक अच्छा एक्टर बताते हुए नजर आए।
पिछले दिनों भी अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय से अलगाव की अफवाहों के बीच भी ट्रोल हुए, जबकि बाद में उनके तलाक की अफवाह बिल्कुल झूठी निकली
करियर फ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन जल्द ही फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में कॉमेडी करते हुए नजर आएंगे
क्या आपने देखा इन अभिनेत्रियों का साड़ी में शानदार लुक