अमर उजाला
Tue, 19 August 2025
फिल्म ‘3 इडियट्स’ के कई किरदार काफी मशहूर हुए, उन्हीं में से एक किरदार अभिनेता अच्युत पोतदार ने निभाया था। वह फिल्म में एक प्रोफेसर के रोल में दिखे। इस चर्चित अभिनेता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 90 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है।
अच्युत पोतदार को अभिनय की दुनिया में हमेशा याद रखा जाए। जानिए, वह ‘3 इडियट्स’ के कारण क्यों मशहूर हुए? कैसे उनका फिल्मों में आना हुआ?
आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ में जरूर अच्युत पोतदार का किरदार छोटा था, लेकिन इसमें कहा गया उनका एक डायलॉग काफी पॉपुलर हुआ। यह डायलॉग था, ‘अरे, कहना क्या चाहते हो?’
‘अरे, कहना क्या चाहते हो?’ डायलॉग को अच्युत पोतदार ने इस अंदाज में कहा कि यह मीम्स की दुनिया में भी मशहूर हाे गया। कई मीम्स में उनके इस डायलॉग काे यूज किया जाता है।
सिर्फ आमिर खान की ‘3 इंडियट्स’ में ही अच्युत पोतदार ने अभिनय नहीं किया। वह ‘दबंग 2’, ‘फेरारी की सवारी’ और अमिताभ बच्चन की ‘भूतनाथ’ में भी नजर आए थे।
44 साल की उम्र में उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। फिल्माें में आने से पहले वह प्रोफेसर रहे, सेना में भी अपनी सेवाएं दी।
मध्य प्रदेश के रीवा में प्रोफेसर के तौर पर अच्युत पोतदार ने काम किया। फिर वह सेना में शामिल हुए। 1967 में कैप्टन के पद से रिटायर हुए।
इंडियन ऑयल कंपनी में अच्युत पोतदार ने काम किया। यही काम करते हुए वह थिएटर से जुड़ गए, स्टेज पर प्ले में एक्टिंग करने लगे। सहायक भूमिकाओं में उनके अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
मेलबर्न में छाए जयदीप अहलावत, शेयर किया लुक