अली फजल हुए किस एक्टर के कायल? फिटनेस को लेकर हुए इंस्पायर

अमर उजाला

Mon, 3 March 2025

Image Credit : alifazal9

अली फजल बतौर एक्टर कमाल की एक्टिंग करते हैं, साथ ही वह अपनी फिटनेस का भी पूरा ध्यान रखते हैं। लेकिन इंडस्ट्री में अपने एक को-एक्टर के फिटनेस रूटीन के अली फजल कायल नजर आते हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में अली फजल, भारती सिंह और हर्ष लंबाचिया को बता रहे थे कि वह एक्टर गुरमीत चौधरी की फिटनेस से काफी इंप्रेस हैं।

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

अली फजल ने बताया कि उन्होंने एक फिल्म की शूटिंग आउटडोर गुरमीत के साथ की थी। तब देखा था कि कुछ भी हो जाए गुरमीत चार बजे सुबह उठकर वर्कआउट करते थे। वह इस रूटीन में बिल्कुल भी बदलाव नहीं लाते थे। 

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

अली फजल की बात पर भारती और हर्ष ने भी हामी भरी। वह भी गुरमीत को जानते हैं और उसकी फिटनेस की काफी तारीफ करते हैं।

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

अली फजल के करियर फ्रंट की बात की जाए तो वह कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ में जल्द नजर आएंगे। इसके अलावा भी कुछ और फिल्म प्रोजेक्ट्स वह कर रहे हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम

शमा सिकंदर ने बाथरोब में कराया हॉट फोटोशूट, जरा संभलकर देखिएगा

इंस्टाग्राम@shamasikander
Read Now