'दुलारी रॉक्स', मां के साथ फुरसत के पल बिताते दिखे अनुपम खेर अनुपम खेर अपनी मां दुलारी के बेहद करीब हैं अक्सर एक्टर सोशल मीडिया पर मां के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते नजर आते हैं आज अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है अनुपम खेर ने वीडियो में मां के साथ के बेहद प्यारे पलों को कैद किया है इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'हर छोटी चीज भी पता नहीं क्यों लगती खास है, मां के साथ होने में जिंदगी में अलग ही मिठास है...' एक्टर के इस वीडियो पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं -------