अमर उजाला
Sat, 1 March 2025
हाल ही में 2009 के फिल्मफेयर अवॉर्ड का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक्टर नील नितिन मुकेश, शाहरुख खान और सैफ अली खान को शट अप बोल रहे हैं। अब इस वीडियो पर नील ने अपना पक्ष रखा है।
नील ने बताया कि शाहरुख खान और सैफ अली खान स्टेज से कह रहे थे कि आपके नाम में सभी फर्स्ट नेम हैं, सरनेम कहां। जब वह ऐसा कह रहे थे तो मेरे पिता भी वहीं बैठे थे। इसलिए मैंने दोनों सीनियर एक्टर को चुप रहने को कहा। लेकिन मैंने कभी उनका अपमान नहीं किया। मैं अपने सीनियर की बहुत रेस्पेक्ट करता हूं।
नील कहते हैं कि अवॉर्ड फंक्शन में बहुत कुछ पहले से तय होता है लेकिन उस दिन उन्हें वो बात अच्छी नहीं लगी, इसलिए बस चुप रहने की बात कही थी।
करियर फ्रंट की बात करें तो पिछले दिनों एक ओटीटी फिल्म 'हिसाब बराबर' में नील नितिन मुकेश नजर आए थे। इसमें उनका नेगेटिव रोल था। लीड रोल में आर. माधवन थे।
‘अंखियों से गोली मारे’ गाने पर रवीना की बेटी राशा ने किया किसके संग डांस?