अमर उजाला
Wed, 12 February 2025
जल्द ही प्रतीक गांधी की फिल्म ‘धूम धाम’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। यह फिल्म 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर आ रही है। इससे पहले प्रतीक और यामी ने एक फोटोशूट फैंस के साथ शेयर किया है।
इस फिल्म में प्रतीक के साथ यामी गौतम मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म में प्रतीक ने वीर और यामी ने कोयल नाम के किरदार निभाए हैं।
यह फिल्म एक ऐसे जोड़े की है जिसकी शादी वाली रात को घर के दरवाजे पर गोलियां चलती हैं। इस सीरीज में एक्शन, ड्रामा, कॉमेडी सभी कुछ है।
सोशल मीडिया के जरिए प्रतीक ऑडियंस से फिल्म ‘धूम धाम’ देखने की अपील भी कर रहे हैं।
प्रतीक गांधी इस फिल्म के अलावा कुछ और प्रोजेक्ट्स में भी नजर आएंगे। वह फिल्म ‘फूले’ और ‘वो लड़की है कहां’ में भी नजर आएंगे। इन दोनों फिल्मों की शूटिंग प्रतीक गांधी कर रहे हैं।
नरगिस फाखरी-मौनी रॉय का हॉट लुक, उड़ा देगा फैंस के होश