अमर उजाला
Tue, 4 February 2025
हाल ही में एक्टर रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी जेनेलिया के नाम एक प्यार भरा मैसेज शेयर किया। यह मैसेज रितेश ने अपनी शादी की सालगिरह को लेकर लिखा।
रितेश ने अपनी और जेनेलिया की एक तस्वीर साझा कि और उसके साथ कैप्शन लिखा- ‘ये 13 साल जादू से भरे रहे हैं। हमने अपनी एक खूबसूरत छोटी सी दुनिया बनाई है, जो प्यार, हंसी से भरी हुई है।
रितेश अपने कैप्शन में आगे लिखते हैं, ‘जेनेलिया तुमने हम सबको एक साथ जोड़कर रखा है। मैं अपनी जिंदगी की कल्पना तुम्हारे अलावा किसी के साथ कर भी नहीं सकता हूं।हम दोनों ही बेवकूफ और मजेदार इंसान हैं। हम दोनों आगे भी कई जिंदगियां साथ जीने वाले हैं।’
जेनेलिया और रितेश की शादी साल 2012 में हुई थी। इनके दो बेटे हैं। ये कपल अकसर ही सोशल मीडिया पर फनी वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करता है। जिसे फैंस काफी पसंद भी करते हैं।
रितेश देशमुख के करियर की बात की जाए तो वह जल्द ही फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार के साथ कॉमेडी करते हुए नजर आएंगे।
करण जौहर ने इन स्टार्स किड्स को कहा मैजिकल, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल