अमर उजाला
Sat, 25 October 2025
शनिवार को अभिनेता सतीश शाह का निधन हो गया। अपने अभिनय करियर में उन्होंने यादगार कॉमेडी रोल निभाए। जानिए, सतीश शाह के यादगार किरदारों के बारे में।
साल 1983 में रिलीज हुई ब्लैक कॉमेडी सटायर फिल्म ‘जाने भी दो यारो’ में सतीश शाह ने कमिशनर डी'मेलो का यादगार किरदार निभाया। वह फिल्म में एक लाश के रोल में काफी समय तक दिखाई देते हैं।
साल 2004 में रिलीज हुई फराह खान निर्देशित फिल्म ‘मैं हूं ना’ में सतीश ने प्रोफेसर माधव का रोल किया। वह जब बात करते थे तो उनके मुंह से थूक छींटे सामने वाले पड़ते थे।
साराभाई वर्सेस साराभाई कॉमिक सीरियल में सतीश ने इंद्रवदन साराभाई का रोल निभाया है। एक आलसी किस्म का किरदार था, जो अपनी पत्नी माया की हर बात मानता था। सीरियल ‘ये जो है जिंदगी’ में उन्होंने कई रोल किए।
कुंदन शाह निर्देशित फिल्म ‘कभी हां कभी ना (1993) में सतीश ने साइमन गोन्साल्वेस नाम का किरदार निभाया था। वह फिल्म की हीरोइन (सुचित्रा कृष्णमूर्ति) के पिता बने थे।
सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में सतीश ने डॉक्टर साहब का रोल निभाया था। गोविंदा स्टारर फिल्म ‘अनाड़ी नंबर (1999)’ में सतीश शाह ने सत्तारभाई का मजेदार किरदार किया था।
सतीश शाह ने फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ में प्रीतम प्यारे, फिल्म ‘चलते-चलते’ में मनुभाई, 'मस्ती' फिल्म में डॉक्टर कपाड़िया, फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में सूरज प्रकाश, 'भूतनाथ' में प्रिंसिपल जैसा यादगार किया।
अंकिता और रश्मिका मंदाना की अदाओं ने लूटा फैंस का दिल