पहली नजर में दीप्ति पर दिल हार बैठे थे श्रेयस, जानें लवस्टोरी अभिनेता श्रेयस तलपड़े की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुके हैं श्रेयस तलपड़े को दिल का दौरा पड़ा है, इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई कुछ वक्त पहले अभिनेता की पत्नी दीप्ति ने उनके स्वास्थ्य को लेकर खुश करने वाली जानकारी दी श्रेयस तलपड़े और दीप्ति तलपड़े की लव स्टोरी बेहद रोमांटिक और क्यूट है साल 2000 में दोनों की मुलाकात हुई थी, श्रेयस को एक कॉलेज फेस्ट में बतौर गेस्ट बुलाया गया था इसी दौरान श्रेयस की नजर दीप्ती पर पड़ी थी, एक इंटरव्यू में उन्होंने इसका खुलासा किया था इवेंट के बाद दीप्ती उन्हें ड्रॉप करने गई थीं, इसके बाद दोनों मिलने लगे थे तीन साल डेट करने के बाद 2004 में दोनों से शादी कर ली थी .....