क्यों अनु मलिक की बेटी बन बैठी अदा शर्मा? एक्ट्रेस ने सुनाया मजेदार किस्सा

अमर उजाला

Tue, 25 February 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम-@adah_ki_adah

हाल ही में एक्ट्रेस अदा शर्मा कॉमिक आर्टिस्ट साइरस ब्रोचा के पॉडकास्ट में नजर आईं। इस मौके पर करियर से जुड़ी खास बातें एक्ट्रेस ने साझा कीं।

Image Credit : इंस्टाग्राम@adah_ki_adah

साइरस को अदा शर्मा ने बताया कि वह सीरीज ‘हीरामंडी’ के प्रीमियर पर पहुंची थी, जहां संजय लीला भंसाली से मुलाकात हुई। इस मौके पर उन्होंने संजय को अपना नाम बताया। 

 

Image Credit : सोशल मीडिया

संजय ने अदा का नाम सुना तो उन्हें लगा कि अदा, अनु मलिक की बेटी हैं। ऐसे में अदा शर्मा ने भी उन्हें नहीं बताया कि वह अनु मलिक की बेटी नहीं है। आज भी इस किस्से को याद करके अदा खूब हंसती हैं। 

 

Image Credit : सोशल मीडिया

अदा शर्मा कुछ साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘केरल स्टोरी’ में नजर आईं थी। साथ ही वह हॉरर फिल्म ‘1920’ में भी अपने उम्दा अभिनय से दर्शकों के बीच जानी जाती हैं। 

 

Image Credit : सोशल मीडिया

अदा शर्मा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो वह जल्द ही विक्रम भट्ट की फिल्म ‘तुमको मेरी कसम’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में अनुपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 

Image Credit : सोशल मीडिया

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में शामिल हुई ‘छावा’, जानिए 11वें दिन का कलेक्शन

सोशल मीडिया
Read Now